भदोही, (एजेन्सी)। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवें चरण के मतदान के एक दिन पहले ही छठवें चरण के क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाया। कारपेट नगरी भदोही में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औराई में भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश में गठबंधन के साथ कांग्रेस को भी कठघरा में खड़ा किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया। मंच पर पीएम मोदी सभी से बारी-बारी से कहा- फिर मोदी सरकार मिले। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न पंथा को भी परिभाषित किया। उन्होंने कहा हमारे देश में स्वतंत्रता के बादकी राजनीति में चार अलग-अलग तरह के दल और पॉलिटिकल कल्चर देखे गए हैं। पहला नामपंथी, दूसरा वामपंथी, तीसरा दाम-दमन पंथी और चौथा- विकास पंथी। उन्होंने कहा कि नामपंथी यानी जो सिर्फ अपने वंशवादी नेता का नाम जपे। वामपंथी यानी जो विदेशी विचारधारा को भारत पर थोपने की कोशिश करे। दाम-दमन पंथी यानी जो धन और बाहुबल की ताकत पर सत्ता पर कब्जा करे। विकास पंथी, जिसके लिए सिर्फ और सिर्फ देश के लोगों का विकास ही सबसे बड़ी प्राथमिकता हो। उन्होंने कहा कि जिसके लिए दल से भी बड़ा देश हो। जब सिर्फ अपना और अपने परिवार का नहीं बल्कि देश का विकास करने की इच्छाशक्ति के साथ सरकारें चलाई जाती है, तो इसी तरह का परिवर्तन आता है। आज दुनिया में भारत की सफाई की बात होती है ।महामिलावटी ने सत्ता का पैसा बनाने के लिये इस्तेमाल किया। हमें सत्ता मिलती है तो हम सबका साथ सबका विकास करते हैं। भदोही में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में अगर कोई आतंकी हमला होता है तो आपको दुख होता है। हमला कश्मीर में हो तो आंस भदोही में निकलते हैं। जबकि दिल कन्याकुमारी का रोता है। हर किसी को दर्द होता हैहमारे वीर जवान का शरीर तिरंगे में लिपट कर आता है तो लगता है हमारे घर का बेटा गया है। उसके जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो आपको गर्व होता है, हिम्मत आती है। देश को सीना तानकर खड़ा होना चाहिए। भारत ने अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मिसाइल से उड़ा दिया। इतने पराक्रम हुए किसी ने विरोध किया, प्रतिबंध लगायासही नीयत से सही नीति से नामुमकिन भी अब मुमकिन है। किसने सोचा था कि सउदी अरब में जहां हमारे लोग मक्का जाते हैं उस देश में भारत के भी बहुत से लोग हैं लेकिन लोग पकड़े भी जाते हैं। हमारे देश के 850 लोग सउदी अरब की जेल से रमजान से पहले छोड़ दिए गए। दो दिन पहले ही भारत में सैकड़ों लोगों की जान लेने वाले मसूद अजहर को आतंकी घोषित किया गया। आज पाकिस्तान को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। ये भारत की बढ़ती ताकत का असर है। लेकिन महामिलावटी ताकत का क्या करुं। ये महामिलावटी दलों का खेल उसके खिलाफ गुस्सा है। चुनाव था इसलिए मसूद अजहर पर बैन लगा दिया। कांग्रेस और विरोधि मादो | यिों की इसी वजह से यह हालत हो गई। पीएम मोदी ने कहा कि देश में चार अलग तरह की सरकारें चलीं आजादी के बाद। देश में चार प्रकार की राजनीति रही है नामपंथी, वामपंथी, दमनपंथी, हम विकासपथी हैं। जिसके लिए दल से भी बड़ा देश होता है। आपका वोट देश को समृद्ध करने में एक और बड़ा कदम होगा। कांग्रेस सपा और बसपा ने हमेशा लोगों को जात पात पंथ के नाम पर बांटा और अपने परिवार का विकास किया। इनके जितने बड़े चेहरे हैं आज वो कैसी आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। गुजरात जैसे समृद्ध राज्य का मुख्यमंत्री रहा हूं पांच साल देश का प्रधानसेवक रहा हूं। मेरी संपत्ति की कोई चर्चा नहीं हो रही है। पूरे रिश्तेदार रातों रात मालामाल हो जाते हैं। यह पैसे गरीब व ईमानदारों के होते हैं। अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता हूं तो देश के ईमानदारों के लिए खड़ा होता हूं। आप नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद क्यों दे रहे हैं। देश ईमानदारी और समर्पण की तलाश में था मोदी ने उस भावना को समझा है। उनको परेशानी यही है, मोदी को कुछ नहीं होगा।
मर कहन पर सऊदो न जला म बंद 850 भटतोया कारमजान सपहलछाड़ा: नरेंद्र मादो